बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब पीसीएस एसोसिएशन एक दिन का वेतन देगी

भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब के कई जिलों में आई विनाशकारी बाढ़ के हालातों को देखते हुए पीसीएस (ईबी) ऑफिसर्स एसोसिएशन ने एक अहम फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन दान करने का संकल्प लिया है। एसोसिएशन की बैठक 29 अगस्त को आयोजित की गई, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ से पैदा हुए गंभीर हालातों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि कई क्षेत्रों से जीवन और संपत्ति के बड़े नुकसान की खबरें आ रही हैं, जिससे स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। पीसीएस (ईबी) अधिकारियों ने हमेशा आपदा की घड़ी में राज्य और जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने की परंपरा निभाई है, और आज भी अधिकारी स्थल पर रहकर राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि सेवा से परे जाकर भी हम प्रदेशवासियों के लिए हरसंभव सहायता करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *