मानसा में आज यानी शनिवार को किसानों ने पुलिस थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन डकौदा धनेर के प्रदेश नेता कुलवंत सिंह किशनगढ़ पर हुए हमले के विरोध में किया गया।बरेटा में किसानों ने धरना दिया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह धनेर ने बताया कि कुलरिया गांव में आबादकारों को जमीन दिलाने के लिए संघर्ष चल रहा है। इस दौरान कुलवंत सिंह पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई किसान नेताओं पर हमले हुए हैं। किसानों पर झूठे मामले भी दर्ज किए गए हैं। मनजीत सिंह ने चेतावनी दी कि अगर हमलावरों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। थाना बरेटा के इंचार्ज बलदेव सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


