फाजिल्का में शराब की ओवरडोज से व्यक्ति की मौत:सड़क पर मिला शव, भाई-भतीजे का अंतिम संस्कार से इनकार

फाजिल्का में आज यानी शनिवार को ज्यादा शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार के रूप में हुई है। शव अबोहर के नई आबादी क्षेत्र में मिला। सुरेश अकेला रहता था और शराब का आदी था। घटना की सुबह उसने शराब का सेवन किया। नशे की अधिकता के कारण वह कंधवाला रोड स्थित महाराणा प्रताप मार्केट के पास बेहोश होकर गिर गया। लंबे समय तक सड़क पर पड़े रहने के बाद लोगों ने जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी।स्थानीय लोगों ने नर सेवा नारायण सेवा समिति और सिटी-2 पुलिस को सूचित किया। समिति के बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे। सिटी-2 के एएसआई बलविंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मृतक के भाई और भतीजे को सूचना दी। दोनों मौके पर आए, लेकिन उन्होंने सुरेश से किसी भी रिश्ते से इनकार कर दिया। कुछ ही मिनटों में वे वहां से चले गए। पुलिस ने शव को 72 घंटों के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया है। यदि इस दौरान कोई परिजन शव को लेने नहीं आता है, तो अंतिम संस्कार के लिए संस्था को सौंप दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *