जांजगीर चांपा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़:अकलतरा रेलवे स्टेशन से दो तस्कर गिरफ्तार, 4.20 लाख का गांजा जब्त

जांजगीर चांपा की अकलतरा पुलिस ने रेलवे पुलिस के साथ मिलकर गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास से मध्य प्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक के.के. साहू की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने दमोह, मध्य प्रदेश के नेपाल सिंह (28) और प्रदीप सिंह (21) को सूटकेस और बैग के साथ पकड़ा। दोनों के पास से 20 किलो 820 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत लगभग 4.20 लाख रुपए आंकी गई है। ओडिशा से लाए थे गांजा पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गांजा ओडिशा के संबलपुर से लाए थे। इसे आगे बेचने की योजना थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *