धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र में लिलोरी स्थान के पुल के पास शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। आठ लेन वाली सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार जाहिद सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक की चपेट में आ गया। जाहिद की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला था मृतक के फुफेरे भाई कादर खान ने बताया कि वह जाहिद के साथ कपड़ा फेरी का काम करता था। हादसे के समय दोनों ऑटो से कतरास जा रहे थे। जाहिद उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला था। वह धनबाद के नया बाजार में रहकर कपड़ा फेरी का काम करता था। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कतरास पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, धनबाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।


