बोकारो में झारखंड राज्य जूडो चैंपियनशिप में दिखा उत्साह:400 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्वर्ण पदक विजेताओं को मिलेगा नेशनल में मौका

बोकारो के सेक्टर-6 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में झारखंड राज्य सब-जूनियर एवं सीनियर जूडो चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 30 और 31 अगस्त को बोकारो जूडो एसोसिएशन द्वारा झारखंड जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की गई है। कोच राजीव सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य के 12 जिलों से लगभग 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। इनमें बालक-बालिका, महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। सब-जूनियर वर्ग में 15 वर्ष से कम उम्र के और सीनियर वर्ग में 15 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। स्वर्ण पदक विजेताओं को जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। झारखंड के खिलाड़ियों ने अब तक 70 स्वर्ण पदक जीते हैं झारखंड जूडो एसोसिएशन के महासचिव परीक्षित तिवारी के अनुसार, यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। झारखंड के खिलाड़ियों ने अब तक 70 स्वर्ण पदक जीते हैं। राज्य से 200-300 बालक-बालिकाओं का चयन पैरामिलिट्री बलों में हुआ है। वर्तमान में झारखंड में करीब 4,000 बच्चे जूडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं। सीबीएसई ने सभी स्कूलों में जूडो को बढ़ावा देने का निर्देश जारी किया है। जो खिलाड़ी पैरामिलिट्री में चयनित नहीं होते, उन्हें ब्लैक बेल्ट की तैयारी करवाकर विभिन्न स्कूलों में खेल शिक्षक के रूप में नियुक्त किया जाता है। यह प्रतियोगिता राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *