लुधियाना| रेलवे स्टेशन रोड पर वीरवार सुबह अचानक सड़क धंस गई और बड़ा गड्ढा बन गया। यह इलाका शहर की सबसे व्यस्त सड़कों है। दरअसल, सीवर लाइन के चैंबर की दीवार टूटने से सड़क धंसी। इसमें गंदा पानी भर गया था। बाद में मिट्टी भी अंदर चली गई, जिससे हालात और बिगड़ गए। निगम की टीम ने पूरी जगह तोड़कर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि “ट्रैफिक कम होने पर ही काम किया जा रहा है। पहले चैंबर की दीवार बनेगी, उसके बाद सीवर लाइन को जोड़ा जाएगा। इसी वजह से थोड़ा समय लग रहा है। आज रात तक काम पूरा कर लिया जाएगा।”निगम ने सीवरेज की सफाई के लिए जेट मशीन भी मंगवाई थी, लेकिन पाइप में मिट्टी भर जाने के कारण मशीन काम नहीं कर पाई। अब पूरी मरम्मत निगम की टीम हाथों से कर रही है। रेलवे स्टेशन रोड पर सड़क धंसी


