लुधियाना| नगर निगम की तहबाजारी विंग ने जोन डी इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो दर्जन अवैध अतिक्रमण हटाए। इस दौरान पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही, जिससे कहीं भी विरोध नहीं हुआ। सुपरिंटेंडेंट अश्वनी कुमार ने बताया कि लोधी क्लब रोड और पखोवाल रोड पर नहर से लेकर फुल्लांवाल चौक तक सड़क किनारे लगाए गए रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। निगम टीम ने मौके से 26 टेबल और अन्य सामान जब्त किया। अतिक्रमण के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही थी। निगम ने सभी को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी अन्य इलाकों में जारी रहेगी।


