टिपर ने मारी टक्कर, एक घायल

लुधियाना| साहनेवाल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग ने एक और हादसा कर दिया। घटना 14 अगस्त का है। शिकायतकर्ता राम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी गाड़ी में फोम लोड कर ईएसएसआर फैक्ट्री, डेहलों रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कोहाड़ा से साहनेवाल की तरफ पहुंचा, तभी सामने से आ रहे टिपर (PB10JZ-8286, टाटा कंपनी का) चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी चढ़ा दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आरोपी टिपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना साहनेवाल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *