कोल इंडिया के कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला

रांची | कोल इंडिया ने कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। ये अधिकारी विभिन्न संवर्ग और ग्रेड के हैं। अधिकतर का ट्रांसफर अनुरोध के आधार पर किया गया है। कुछ के तबादले को रोका गया है। उन्‍हें संबंधित कंपनी के सीएमडी को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। महाप्रबंधक पर्यावरण संदीप कुमार भगत का तबादला कोल इंडिया से सीएमपीडीआई रांची में किया गया है। डिप्टी मैनेजर माइनिंग संजय आर. तेजे को एमसीएल से डब्लल्यूसीएल भेजा गया है। डिप्टी मैनेजर जूलॉजी एल. पटनायक का ट्रांसफर एमसीएल से सीएमपीडीआई किया गया था। वह 6 माह के लिए एमसीएल में रहेंगी। डिप्टी मैनेजर फाइनांस मोहित अग्रवाल का तबादला सीएमपीडीआई से कोल इंडिया दिल्ली ऑफिस किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *