महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल

रांची| महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल, बुंडू में वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बुंडू प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सावित्री कुमारी रही। कार्यक्रम में बुंडू के अंचलाधिकारी हंस हेम्ब्रम भी शामिल हुए। स्कूल झंडा फहराकर, स्कूल गान और मशाल जलाकर खेल कूद गतिविधियों का शुभारंभ हुआ। छात्रों ने दौड़ प्रतियोगिता, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कराटे, बैलून रेस, बैक रेस, फ्रॉग रेस, रस्सा-कस्सी में हिस्सा लिया। मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल दीपक कुमार, प्रबंधन समिति के प्रेम प्रकाश आर्य, अंकित जैन एवं पुनीत महेश्वरी, सईद अंसारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *