रांची | अर्पिता महिला मंडल, सीसीएल मुख्यालय के ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रीति सिंह और सदस्यों के मार्गदर्शन में ठंड के मौसम में कांट्रैक्ट कर्मियों की सहायता के लिए एक विशेष पहल की गई। इसके तहत जवाहर नगर कॉलोनी में 32 कांट्रैक्ट कर्मियों को राहत सामग्री वितरित की गई। प्रत्येक कर्मी को 2 कंबल, एक जोड़े मोजे, भोजन का पैकेट और चूड़ा प्रदान किया गया।


