रांची| दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रांची में शनिवार को वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि डीपीएस, नई दिल्ली के प्रिंसिपल डॉ. राम सिंह उपस्थित थे। खेलकूद प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर, 3000 मीटर, 4×100 रिले, जैवलिन, डिस्कस थ्रो, शाटपुट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सतलज हाउस 439 अंक लाकर विजेता बना। मार्च पास्ट सीनियर विंग में चेनाब हाउस, प्राइमरी विंग में सतलज हाउस सर्वश्रेष्ठ हाउस घोषित किया गया।


