रांची| सच्चिदानंद ज्ञान भारती मॉडल स्कूल के 25वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सिल्वर जुबली ‘समर्पण’ का आयोजन पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आरयू रजिस्ट्रार प्रमोद नारायण, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. प्रीतम कुमार,सीएमपीडीआई की डॉ. शिल्पी स्वरूप उपस्थित थे। साथ ही कैंब्रियन पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल नीता पांडे जी, ब्रिजफोर्ड स्कूल की प्रिंसिपल सीमा चितलांगिया एवं शारदा ग्लोबल स्कूल की एकेडमिक डायरेक्टर रंजना स्वरूप, ट्रस्टी मेंबर राकेश कुमार, समिता कुमार, कविता श्रीवास्तव एवं चेयरमैन साकेत बिहारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सत्र 2023-24 में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 90% से ऊपर अंक लाने वाले छात्रों को शिवम एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड दिया गया। छात्रों को 11-11 हजार की राशि दी गई। वहीं छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।


