जेके इंटरनेशनल 8 विकेट से जीता

रांची | लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट टाटीसिलवे ग्राउंड में साई डी ने 31 ओवर में 108/10 रन बनाए। इसमें सकलैन ने 16, सकलदेव ने 16, अभियानाह ने 16 और गोलू ने 25 रन बनाए। वहीं आदर्श ने 2/19, निखिल-2/47, रौनक-2/20, लकी-2/10 विकेट लिए। जेके इंटरनेशनल ने 12.3 ओवर में 109/02 रन बनाए। वेदांत ने 27, मनीष ने नाबाद 35, लकी ने 13, जयकांत ने नाबाद 13 रन बनाए। सकलदेव ने 1/10, गुड्डू ने 1/12 विकेट लिए। जेके इंटरनेशनल 8 विकेट से जीता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *