रांची| एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में क्रिकेट खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए शीतकालीन क्रिकेट कैंप का आयोजन 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक किया जा रहा है। स्कूल के खेल शिक्षक प्रणव प्रताप सिंह क्रिकेट से संबंधित नए नियमों व बेहतर तकनीक का प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रिंसिपल एसके मिश्र ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में कक्षा छठी से 11वीं तक के लगभग 50 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।


