कार्निवल : ट्रेजर हंट में बच्चों की मस्ती

रांची| एक्वा वर्ल्ड, मछली घर के कार्निवल में दूसरे दिन भी कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं की धूम रही। शनिवार को सबसे पहले बच्चों के लिए ट्रेजर हंट का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को कम समय में सुरागों के जरिए खजाना को खोजने की चुनौती थी। केला खाओ अकेला प्रतियोगिता का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। सेल्फी कंपटीशन की थीम मेरा प्यारा गोलगप्पा में गोलगप्पा खाते हुए सेल्फी लेनी थी। युवाओं और महिलाओं ने बेस्ट हेयर स्टाइल कंपटीशन में हिस्सा लेकर रैंप पर वॉक किया। इसके बाद द फॉलो अप शो में अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *