रांची| डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल की छात्रा मेहुल कुमारी और सुहानी भगत ने सीबीएसई द्वारा आयोजित आर्यभट्ट गणित चैलेंज में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 100 शीर्ष छात्रों में स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. रविप्रकाश तिवारी ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अन्य छात्रों को भी प्रेरणा लेते हुए मेहनत करने का संदेश दिया।


