रांची | रिम्स में अस्पताल प्रबंधन में मास्टर्स कर रहे छात्र-छात्राओं ने नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय सेफ एंड सस्टेनेबल हॉस्पिटल (एसएएसएच)-24 कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। रिम्स के छात्रों ने एसएएसएच-2024 में उपस्थित विशेषज्ञों से बातचीत की और अस्पताल प्रबंधन से संबंधित कई विषयों का ज्ञान लिया। उन्होंने ‘इफेक्ट्स ऑफ लीगल एंड रेगुलेटरी बॉडी ऑन ऑटोनॉमी ऑफ ए मेडिकल इंस्टीट्यूट-ए रेस्ट्रोसपेक्टिव स्टडी’ पर प्रेजेंटेशन भी दिया।


