8 दिन बाद लौटा मासूम, किडनैपरों ने कमरे में बंद कर लगाए थे इंजेक्शन

लुधियाना| ताजपुर रोड के पुनीत नगर से 8 दिन पहले किडनैप हुआ 14 वर्षीय सूरज वर्मा शुक्रवार रात अचानक घर पहुंच गया। परिजनों को उसने बताया कि उसका अपहरण कर दो अज्ञात लोग स्कूटर पर ले गए थे। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया और जब होश आया तो खुद को एक अंधेरे कमरे में बंद पाया। वहां पहले से करीब चार अन्य बच्चे भी मौजूद थे। सूरज ने बताया कि अपहरणकर्ता सुबह-शाम खाना देते और इसके बाद उसे इंजेक्शन लगाते थे, जिससे वह बेसुध हो जाता था। शुक्रवार रात किसी तरह उसने कमरे की खिड़की खोलकर खुद को छुड़ाया और बाहर निकल भागा। राहगीरों की मदद से वह ताजपुर रोड पहुंचा और फिर घर लौट आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *