यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के चुनावों में एक बार फिर हरसिमरन जीत सिंह लक्की ने दमदार जीत दर्ज कर दूसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी डीएस चावला को 162 वोटों से शिकस्त दी। सुबह 9 बजे शुरू हुए मतदान में कुल 1988 वोटर्स में से 1682 ने वोट डाले। लक्की ग्रुप के 6 उम्मीदवार विजयी रहे जबकि चावला ग्रुप को सिर्फ दो पद ही हासिल हुए। सीनियर उपप्रधान पद पर चावला ग्रुप के जसविंदर सिंह ठुकराल ने 937 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, वहीं लक्की ग्रुप के अवतार सिंह भोगल को 693 वोट मिले। जनरल सेक्रेटरी पद पर लक्की ग्रुप के राजीव जैन ने 131 वोटों से जीत हासिल की। अन्य विजेताओं में इंदरजीत सिंह नवयुग(उपप्रधान), सुरिंदर पाल सिंह सोनू (जॉइंट सेक्रेटरी), राजिंदर सिंह सरहाली (सेक्रेटरी), सतनाम सिंह मक्कड़ (फाइनेंस सेक्रेटरी) और मनोज दुआ (प्रोपेगंडा सेक्रेटरी) शामिल हैं।समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ लक्की को जीत की बधाई दी। लक्की ने सभी वोटर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का वादा करता हूं, जो भी कहा था, वह पूरा करूंगा।


