दुर्ग में बाइक चोर गिरोह पकड़ाया:3 आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ साल में चुराई 4 बाइक, पुलिस ने सभी को किया बरामद

दुर्ग पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कुणाल यादव (18), लक्की वर्मा (25) और करण यादव (19) शामिल हैं। तीनों पाटन क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस को यह सफलता 10 जनवरी 2024 को दर्ज शिकायत के बाद मिली। सुरेश कुमार वर्मा की बाइक 9 जनवरी की रात फुंडा और पुनईडीह के बीच चोरी हुई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने 30 अगस्त को पाटन शराब भट्टी के पास से आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के पास से चार मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने पाटन वार्ड-4, ग्राम सिकोला और रायपुर गुड़ियारी से भी बाइक चुराई थीं। इधर दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में मेडिकल एजेंसी संचालक पंकज साहू की बाइक 26 अगस्त को बस स्टैंड स्थित जीवन रेखा परिसर से चोरी हो गई। उन्होंने 29 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *