प्रेमिका ने दी जान पुलिस ने आरोपी को मुंबई से पकड़ा

बगोदर| बगोदर थाना क्षेत्र की एक युवती के जहर खाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए उसके प्रेमी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बेको निवासी मुंतजिर अंसारी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया जाता है कि आरोपी व युवती ने आपस में निकाह करने का फैसला भी लिया था। बाद में प्रेमी निकाह करने से आनाकानी करने लगा और अक्तूबर में मुंबई चला गया था। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर कई बार पंचायत भी हुई थी। साथ ही थाना में भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की शिकायत की थी। इस बीच 27 दिसंबर की सुबह में युवती ने जहर खा ली। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे डुमरी के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *