भाजपा नेता रमेश सिंह को मिली धमकी:उग्रवादी संगठन PLFI के नाम पर मांगी रंगदारी, कहा- सहयोग करें वरना अंजाम भुगतना होगा

रांची शहर के भाजपा के जानेमाने नेता रमेश सिंह को फोन पर धमकी मिली है। उनसे फोन कर उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी मांगी गई है। इस बाबत उन्होंने सुखदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाने को दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि शनिवार को उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का आदमी बताया। सहयोग करें वरना भुगते दिए गए आवेदन में रमेश सिंह ने पुलिस को बताया है कि संगठन के कमांडर सहित कई सदस्यों की आप पर नजर है। ऐसे में आप संगठन को सहयोग करें। संगठन को सहयोग करेंगे तो संगठन भी आपका सहयोग करेगा। साथ ही धमकी दी गई है कि यदि संगठन को सहयोग नहीं किया गया तो फिर उनके खिलाफ संगठन कार्रवाई करेगा। आपको अंजाम भुगतना होगा। भाजपा नेता रमेश सिंह समाजसेवी होने के साथ पेशे से बिल्डर भी हैं। वह मेन रोड के चंद्रशेखर आजाद दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष भी हैं। लोकेशन तलाशने में जुटी पुलिस आवेदन मिलने के बाद सुखदेव नगर थाने की पुलिस एक्टिव हो गई है। जिस नंबर से फोन आया है, उसका लोकेशन तलाश किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस की टेक्निकल सेल भी काम कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिस नंबर से कॉल आया है, उसका लोकेशन बंगाल का बता रहा है। बता दें कि बहुत दिनों बाद किसी के नंबर पर सीधा कॉल कर रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी मांगे जाने के अब तक के पैटर्न बताते हैं कि कॉल करने वाला या तो इंटरनेट कॉल का प्रयोग करता है या फिर व्हाट्सएप कॉल। कॉल करने वाले ने रंगदारी के रकम की भी बात नहीं बताई है। ————————- इस खबर को भी पढ़ें… एटीएस संगठित आपराधिक गिरोह के कुख्यातों की संपत्ति करेगा कुर्क:जेल में बंद अमन साव, सुजीत सिन्हा, डब्लू सिंह व फरार प्रिंस खान की संपित्तियों पर एटीएस की नजर झारखंड में कारोबारियों, ठेकेदारों व ट्रांसपोर्टरों से लेवी-रंगदारी वसूल कर संगठित आपराधिक गिरोह चलाने वाले कुख्यात अपराधी अकूत संपत्तियां खड़ी कर रहे हैं। अब ऐसे कुख्यातों पर अंकुश लगाने के लिए झारखंड पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) उनकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रहा है। एटीएस झारखंड ऐसे कुख्यातों की अचल संपत्तियों का पता लगा रहा है, ताकि उन्हें कुर्क किया जा सका। एटीएस जिन कुख्यातों की संपत्ति का पता लगा रहा है, उनमें जेल में बंद अमन साव, सुजीत सिन्हा, डब्लू सिंह और फरार प्रिंस खान शामिल हैं। इन कुख्यात अपराधियों की करोड़ों की संपत्ति की जानकारी एटीएस को मिली है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही एटीएस कानूनी प्रक्रिया के तहत इनको कुर्क करेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *