रजरप्पा में अनियंत्रित एक्सयूवी गड्ढे में गिर; 9 घायल:जमशेदपुर से रजरप्पा मंदिर पूजा करने जा रहे थे सभी, तीखे मोड़ में ड्राइवर ने खोया नियंत्रण

रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत जानियामारा जंगल में सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक एक्सयूवी गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे गाड़ी में सवार नौ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। रजरप्पा थाने को सूचना दी गई। इसके बाद सभी घायलों को बाहर निकाल कर रामगढ़ सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। जमशेदपुर से आ रहे थे रजरप्पा मिली जानकारी के अनुसार एक्सयूवी सवार जमशेदपुर से पूजा करने रजरप्पा मंदिर आ रहे थे। इसी बीच जानियामारा जंगल में एक्सयूवी कार के ड्राइवर ने तीखे मोड़ के पास अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद गाड़ी गड्ढे में समा गई। इस दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए। ये लोग हुए घायल घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का रामगढ़ के सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घायलों में अमरपाल, अमन बाग, रश्मि पाठक, अनीस हुसैन, भावना, रोहित शर्मा, अभिषेक बाग, करण रजक और आकाश दुबे शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *