कुट्टी काटने की मशीन की चपेट में आया, हुई मौत:काम के दौरान मशीन की ब्लेड में से कटा एक हाथ, गंभीर रूप से हुआ घायल

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के डोईयाडीहह में रविवार की सुबह कुट्टी काटने की मशीन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान डोईयाडीह निवासी अनिल साव उम्र 42 वर्ष पिता हरि साव के रूप में हुई है। कैसे हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह अनिल अपने घर के समीप कुट्टी काटने की मशीन से पुआल की कटिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने पर वह मशीन की चपेट में आ गए और उनका एक हाथ मशीन में फंसकर कट गया। इसके बाद लोगों ने आनन-फानन में मशीन को बंद किया और गंभीर रूप से घायल अनिल को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *