कोडरमा में छड़ लोड ट्रक का एक्सिडेंट:ड्राइवर-खलासी सहित एक घायल, बंगाल से उत्तर प्रदेश के बलिया जाने के दौरान हादसा

कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी में रविवार को छड़ लोड एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से ट्रक का चालक, उपचालक और ट्रक पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार छड़ लोड ट्रक बंगाल से उत्तर प्रदेश के बलिया जा रही थी। इसी दौरान ट्रक कोडरमा घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बिहार के गोपालगंज निवासी चंद्र मोहन कुमार उम्र 20 वर्ष पिता गौरी शंकर राम, सलमान खान उम्र 30 वर्ष पिता इलियास खान और सफी आलम उम्र 25 वर्ष पिता मुन्ना आलम घायल हो गए। घायलों को हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *