कोडरमा में 12 साल की बच्ची पर गिरा गर्म पानी:40 प्रतिशत शरीर झुलसा, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के ढोढकोला में एक दुर्घटना में 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घायल बच्ची की पहचान मंतशा प्रवीण के रूप में हुई है, जो इम्तियाज अंसारी की बेटी है। रविवार की दोपहर को घर की महिलाओं ने पीने के लिए पानी गर्म किया। उन्होंने केतली में गर्म पानी भरकर बरामदे में रखे स्टूल पर रख दिया। यह स्टूल वहां रखे सोफे से अटका हुआ था। मंतशा जब सोफे पर बैठकर पानी पीने की कोशिश कर रही थी, तभी केतली का गर्म पानी उसके शरीर पर गिर गया। बच्ची की चीखें सुनकर घर के सभी लोग बरामदे में पहुंचे। मंतशा को तत्काल एक निजी वाहन से कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, मंतशा का करीब 40 प्रतिशत शरीर जल चुका है। वर्तमान में उनका इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *