जेपीएससी : 120 पदों होगी नियुक्ति, रिजल्ट को ले प्रदर्शन, सचिव बोले

रांची|झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी) और फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति के लिए 18 माह पहले परीक्षा आयोजित की गई थी। लेकिन आज तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। इससे अभ्यर्थियों में आक्रोश है। सोमवार को जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया और जेपीएससी सचिव संदीप कुमार से मुलाकात कर रिजल्ट जारी करने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। सचिव ने कहा कि फूड सेफ्टी ऑफिसर की संशोधित आंसर-की 20 सितंबर तक जारी कर दी जाएगी। सीडीपीओ और फूड सेफ्टी ऑफिसर दोनों परीक्षाओं के परिणाम सितंबर के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे। सचिव से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में देवेंद्र नाथ महतो के अलावा सत्यनारायण शुक्ला और सौरभ कुमार भी शामिल थे। छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला ने कहा कि छात्रों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। कब आयोजित हुई परीक्षा फूड सेफ्टी ऑफिसर के 56 पदों के लिए 27 मई 2024 को परीक्षा आयोजित की गई थी। इसका विज्ञापन जून 2023 में निकला था और 10 जून 2024 को साक्षात्कार की तिथि तय की गई थी, लेकिन आज तक न रिजल्ट आया और न ही प्रक्रिया आगे बढ़ी। इसी तरह सीडीपीओ की पीटी परीक्षा 10 जून 2024 और 2 से 4 अगस्त 2024 को मुख्य परीक्षा आयोजित कराई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *