बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटे भाई को हुई सजा

रांची। आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने एक संदिग्ध को 3 एंड्रॉइड मोबाइल फोन के साथ पकड़ा। जांच में फोन चोरी के निकले। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इस्लाम नगर रांची का मिन्ताज अंसारी बताया और मोबाइल फोन के बारे में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका बरामद मोबाइल फोन को जब्त कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जीआरपी, रांची को सुपुर्द किया गया। इस सराहनीय कार्य में एसआई अश्विनी कुमार, सीएस यादव, फ्लाइंग टीम, रांची मंडल के एएसआई अनिल कुमार, आरके सिंह, दिनेश प्रसाद, प्रदीप कुमार व वीएल मीणा का योगदान रहा। वहीं आरपीएफ ने स्टेशन परिसर से मोबाइल चोरी के आरोप में गुमला के राजेश दुबे को भी गरफ्तार िकया है। रांची| लापुंग थाना क्षेत्र के मालगो गांव में छह साल पहले हुई बड़े भाई की हत्या के मामले में दोषी शिवराम साहू को अपर न्यायायुक्त पवन कुमार की अदालत ने ट्रायल के दौरान जेल में बिताई अवधि तक की सजा सुनाई है। अदालत ने उक्त आरोप में 25 अगस्त को दोषी करार दिया था। मामला 7 अप्रैल 2019 का है। मृतक सुधनाथ साहू और आरोपी शिवराम साहू सगे भाई थे और गांव में रहकर खेती-बारी करते थे। आपसी विवाद और गाली-गलौज की स्थिति बनी रहती थी। घटना के दिन दोनों भाइयों में विवाद के बाद आरोपी ने पहले टांगी से हमला किया, फिर कुदाल से वार िकया िजससे सुधनाथ की मौत हो गई थी। रांची| जिले के 9 सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में सोमवार को पेंशन दरबार-सह-सेवा निवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को मोमेंटो, शाल और सम्मान पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान कर दिए गए। इस अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *