महिला संकुल की वार्षिक आमसभा संपन्न, मिला सम्मान

भास्कर न्यूज | जामताड़ा पियालसोला आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, जामताड़ा सदर की वार्षिक आमसभा उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में चारों पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, शाखा प्रबंधक, डीएम कृष्णा कुमार तथा सामुदायिक समन्वयक इक़बाल अहमद उपस्थित रहे। सत्र के दौरान लेखापाल राधा देवी ने संकुल की प्रगति रिपोर्ट, आय-व्यय का ब्यौरा तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना का विस्तार से प्रस्तुतिकरण किया। इस अवसर पर बागजोरी आजीविका महिला ग्राम संगठन को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ ग्राम संगठन घोषित किया गया। संगठन को संकुल की ओर से प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई। यह संगठन 100% ऋण पुनर्भुगतान और नियमित बैठकों के लिए चर्चित रहा। इसके अतिरिक्त महिला सभा कुशबेदीया आजीविका सखी मंडल और सगुन कुनामी आजीविका सखी मंडल को भी उनके सराहनीय कार्यों के लिए ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, बेस्ट दीदी को भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक बाबुश्वर टुडू, राजीव रोशन, संकुल के सभी कैडर, आजीविका दीदियाँ और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *