दुर्गा पूजा से छठ तक ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया भी डेढ़ से दोगुना

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में हजारों लोग रांची आते हैं, लेकिन ट्रेनों की हालत यह है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर पूरे अक्टूबर में स्लीपर से लेकर एसी बोगियां तक फुल हैं। फ्लाइट्स में भी भारी भीड़ है और किराया दोगुना हो चुका है। त्योहारों में घर वापस आने वालों के पास अब तत्काल टिकट का ही सहारा है। रेलवे सभी जगह से स्पेशल ट्रेन भी नहीं चला रही है। इधर, त्योहारी सीजन में फ्लाइट ऑपरेटरों ने किराए में जबरदस्त बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली-रांची फ्लाइट का सामान्य दिनों में 4000-5000 रुपए रहता है। यह दिवाली- छठ के समय में 10,000 रुपए तक पहुंच गया है। मुंबई-रांची और बेंगलुरु -रांची रूट पर भी किराया 10,000 रुपए तक पहुंच चुका है। स्पेशल ट्रेनों में भी तेजी से भर रहीं सीटें : रेलवे ने कुछ त्योहारी स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जिनमें अभी कुछ सीटें बची हैं, लेकिन बुकिंग रफ्तार पकड़ चुकी है। इन ट्रेनों में सांतरागाछी- अजमेर साप्ताहिक पूजा दीवाली- छठ स्पेशल, पटना-चर्लपल्ली द्वि साप्ताहिक स्पेशल, कोयंबत्तूर-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल, पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल, चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल शामिल हैं। कोलकाता से रांची आने वाली ट्रेनें फ्लाइट का किराया { सूरत से रांची : 26-28 सितंबर तक 10500 रुपए { मुंबई से रांची : 25-29 सितंबर तक 9000 से 10000 रुपए। { कोलकाता से रांची : 26 से 29 सितंबर तक 4500 से 5000 रुपए { बेंगलुरू से रांची : 24 से 28 सितंबर तक 10000 से 13000 रुपए। (सामान्य दिनों में सूरत से किराया 7000 रुपए, मुंबई से 6000 रुपए, कोलकाता से 3000 रुपए और बेंगलुरू से 7000 से 8000 रुपए के बीच रहता है।) {क्रियायोग एक्सप्रेस में 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक स्लीपर और एसी बोगियों में लंबी वेटिंग है। {वंदे भारत एक्सप्रेस 20897 में 27 व 28 सितंबर को लंबी वेटिंग है। {सूरत से आने वाली ट्रेन : एसटी माल्दा टाउन एक्सप्रेस- 13426 में 15 सितंबर से 27 अक्टूबर तक वेटिंग है। {चेन्नई से आने वाली ट्रेन : धनबाद एक्सप्रेस-13352 में 25 अक्टूबर तक वेटिंग है। {बेंगलुरू से आने वाली ट्रेन : एसएमवीबी हटिया एक्सप्रेस-18638 साप्ताहिक में 21 अक्टूबर तक स्लीपर व एसी बोगियों में 50 से ज्यादा वेटिंग है। {हटिया एसएफ एक्सप्रेस 12811 में सितंबर और अक्टूबर में स्लीपर में वेटिंग चल रही है। एसी बोगियां भी ज्यादातर फुल हैं। {एलटीटी गया एसएफ एक्स-22357 साप्ताहिक के स्लीपर व एसी बोगियों में 24 अक्टूबर तक लंबी वेटिंग है। {रांची एक्सप्रेस-18610 में भी 24 अक्टूबर तक स्लीपर में 50 से ज्यादा वेटिंग है। {जनशताब्दी संबलपुर एक्स. (18306) के स्लीपर में 27 अक्टूबर तक वेटिंग। {झारखंड संपर्क क्रांति (12826) में 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक लंबी वेटिंग। {गरीब रथ में 25 से 30 सितंबर और 12 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 100 से ज्यादा वेटिंग है। {रांची राजधानी 20408 के थर्ड एसी में 15 व 22 अक्टूबर को 50 से ज्यादा वेटिंग। मुंबई से आने वाली ट्रेनें दिल्ली से रांची आने वाली ट्रेनें महानगरों से रांची आने वाली ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति दशहरा-दिवाली में रांची लौट रहे छात्रों व मजदूरों को टिकट मिलना मुश्किल, सभी जगह से स्पेशल ट्रेनें भी नहीं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *