यूके की कंपनी की फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट के जरिए दिया झांसा, 35 लाख रूपए ठग लिए

नावाडीह में श्रीरामकुंज अपार्टमेंट में रहने वाले प्रदीप कुमार को फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट पर अधिक पैसा कमाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने 35 लाख रुपए की ठगी कर ली। उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल में इसकी अॉनलाइन िशकायत दर्ज कराई है। शिकायत में प्रदीप ने बताया-14 अप्रैल को सोमिया सेन नाम महिला ने सोशल मीडिया पर संपर्क किया। उसने वेबसाइटों के माध्यम से ट्रेडिंग-निवेश प्लेटफॉर्म के बारे में बताया। यूके की डार्किनेक्स कंपनी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से ट्रेडिंग कर ज्यादा पैसे कमा सकते हैं। कंपनी के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि यह यूके की बड़ी कंपनी है। इस बीच फोन करने वाली महिला ने कहा कि कैपिटल जितना ज्यादा होगा, मुनाफा भी उतना बड़ा होगा। महिला ने कंपनी का लिंक सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया। इस झांसे में आकर उन्होंने 10 और 20 डॉलर से ट्रेडिंग की शुरुआात की। इसके बाद उनके अकाउंट में मुनाफा भी दिखने लगा। धीरे-धीरे उन्होंने 35 लाख रुपए शेयर ट्रेडिंग में लगा दिए। उनके अकाउंट में 2 करोड़ दिखने लगा। इस बीच अकाउंट से पैसे की निकासी करनी चाहा तो वह नहीं हुआ। संपर्क करने पर बताया गया कि भारत सरकार के टैक्स स्लैब में आने की वजह से 41.57 लाख रुपए टैक्स देना होगा। तब निकासी हो सकेगी। इसके बाद मुझे संदेह हुआ। फिर पता चला कि कि ठगों ने डार्किनेक्स कंपनी की वेबसाइट का क्लोन बनाकर उन्हें ठगी का शिकार बनाया है। ठगी का अहसास होने पर थाने पहुंचे ठगी का एहसास होने पर प्रदीप कुमार साइबर थाना पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि थाने में 10 लाख रुपए तक की ठगी की शिकायत दर्ज होती है। इससे ऊपर की राशि की ठगी होने पर िशकायत रांची सीआईडी के पास दर्ज कराना होगा। इसके बाद उन्होंने अॉनलाइन शिकायत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *