चाईबासा में घंटी आधारित 110 शिक्षक पदों के लिए हुई परीक्षा

भास्कर न्यूज| चाईबासा सरकारी प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के िलये जिले के उपायुक्त चंदन कुमार के पहल पर घंटी आधारित शिक्षक बहाली के 110 पदों के लिए चयन परीक्षा आयोजित हुआ। इसको लेकर सोमवार सुबह से ही आवेदकों का जमावड़ा जिला समाहरणालय में रही। सुबह 8:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक प्रवेश पत्र वितरण हुआ, जबकि टाटा कॉलेज में मल्टीपरपज हॉल में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जहां परीक्षा प्रारम्भ होने से कम से कम 2 घंटे पूर्व केन्द्र पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया था। विषय वार बारी-बारी से अभ्यर्थियों को प्रवेश द्वार पर प्रवेश पत्र देख कर वह जांच प्रक्रिया से गुजार कर हॉल में प्रवेश कराया गया। उसे दौरान जिले के उपायुक्त स्वयं उपस्थित थे। परीक्षा अपराहन 3 बजे से लेकर 5 बजे तक चली। कुल 9 विषयों के 110 पदों पर होनी है नियुक्ति : कक्षा 11वीं और 12वीं में घंटी आधारित अनुशिक्षकों के लिए कुल 9 विषयों में 110 पदों पर बहाली होगी। फिजिक्स में 20, मैथमेटिक्स-20, बायोलॉजी-20, केमिस्ट्री-15, जियोग्राफी-10, कॉमर्स एंड एकाउंटेंसी – 10, हिस्ट्री-5, इंग्लिश-5 और संस्कृत विषय में 5 पद के लिए चयन परीक्षा का आयोजन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *