भास्कर न्यूज | जालंधर भगवान शिव मंदिर कमेटी मोहल्ला लाडोवाली, कीर्ति नगर में रविवार को श्री राधा अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। वरुण शर्मा एंड पार्टी ने भजनों का गुणगान किया। श्रद्धालु तीन घंचे तक मस्ती में मग्न होकर झूमते रहे। अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा और प्रधान सुरेंद्र कुमार डोगरा ने बताया कि सभी सदस्यों ने अपनी ड्यूटी बखूबी निभाई। वाइस चेयरमैन कमल सोबती, संदीप अग्रवाल और गुलशन राय शर्मा ने सुचारू व्यवस्था का प्रबंध किया। इस मौके पर वाइस प्रेसिडेंट सुरेंद्र वधवा, हर्ष जुनेजा, परमजीत सोबती, कैशियर बलबीर डोगरा, दीपक कवातरा, कुलविंदर वासुदेव, जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र कुमार शर्मा और सेक्रेटरी संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।


