अमृतसर| बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव ताराचंद भगत, जिला इंचार्ज जगदीश दुग्गल और जिला सचिव बूटा सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि समय समय पर सरकारें नहरों, सूओं और खालों की सफाई करवा देतीं और उन्हें पक्का करवा देतीं, तो बाढ़ की स्थिति उत्पन्न ही नहीं होती। न ही लोगों की जानें जातीं, न मवेशी (गाय- भैंस) मरते और न ही घर गिरते। उन्होंने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से अपील की कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को विशेष पैकेज दिया जाए, ताकि बिना किसी भेदभाव के चाहे वे किसान हो या मजदूर उनके नुकसान की भरपाई की जा सके।


