बारिश से गांव उगर औलख में 60 साल पुराना मकान गिरने से बेघर हुई महिला

भास्कर न्यूज | अमृतसर अजनाला स्थित गांव उगर औलख में बारिश के कारण अपने 3 बच्चों के साथ रह रही महिला गुरमीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह का करीब 60 साल पुराना घर गिर गया। अब महिला अपने रिश्तेदारों के यहां रहने के लिए मजबूर है। समाजसेवी लवली कुमार ने बताया कि बीते 26 अगस्त को घटना हुई थी। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। किसी तरह अपने 3 बच्चों को पाल रही है। एकम सिंह (13), हरनेक सिंह (16), जीत कौर (17) के पढ़ाई की चिंता भी सताने लगी है। एडीएम अजनाला को पत्र देकर मुआवजा की गुहार लगाई है। महिला के पास कोई रोजगार नहीं होने से आर्थिक हालात भी खराब है। बाढ़ प्रभावित गांवों से करीब 4 किमी दूरी पर यह गांव है। सरकार से मुआवजा मिल जाए तो दोबारा से घर बनवा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *