अमृतसर| आप नेता तलबीर सिंह गिल ने डीसी साक्षी साहनी से मुलाकात कर मजीठा के 5 गांवों को गोद लेने का ऐलान किया। अजनाला में जरूरतमंदों को 350 तिरपाल दिया। तलबीर ने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिन गांवों को गोद लिया है, लोगों की जरूरतें पूरी की जाएंगी। उन्होंने डीसी से अनुरोध किया कि पांचों गांवों में प्रभावित लोगों की लिस्ट उन्हें दी जाए। जरूरत के अनुसार सामान पहुंचाएंगे।


