प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश दौरे से दिल्ली पहुंचते ही पंजाब के सीएम भगवंत मान से फोन पर बातचीत की है। उन्होंने इस दौरान पंजाब में बारिश और बाढ़ से पैदा हुए हालातों की स्थिति बारे चर्चा की है। पीएम मोदी ने पंजाब को हर संभव मदद व समर्थन देने का भरोसा दिया है। 12 जिले हैं बाढ़ की चपेट में पंजाब के इस समय 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 2 लाख 56 हजार 107 लोग सीधे प्रभावित हुए, जबकि 29 लोगों की कल शाम तक मौत होने की जानकारी दी थी। इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने पंजाब के लिए यह समय मुश्किल भरा है। केंद्र सरकार पंजाब के 60 हजार करोड़ रुपये का बकाया फंड जारी करे। उन्होंने केंद्र से एसडीआरएफ नियमों में बदलाव की मांग की थी, ताकि किसानों को बाढ़ से होने वाले नुकसान की राशि 50 हजार रुपए तक बढ़ाकर दी जा सके। पहले गृहमंत्री ने किया था फोन इससे पहले कल सुबह देश के गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को फोन किया था। साथ ही पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया था। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि दो दिन पहले सीएम भगवंत मान प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। साथ ही अपने 60 हजार करोड़ रुपए की मांग की थी। पत्र में डिटेल से सारी जानकारी दी गई थी। आज जैसे ही मीडिया के जरिए गृहमंत्री को पता चला तो उन्होंने फोन किया। लेकिन उन्होंने कोई भरोसा नहीं दिलाया कि हम 60 हजार करोड़ जारी करेंगे। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री देश की छोटी-छोटी बात पर ट्वीट कर देते हैं, लोगों को जन्मदिन पर बधाइयां दे देते हैं, लेकिन पंजाब पर भारी मुसीबत आई है। लेकिन बीजेपी की नेशनल लीडरशिप ने दो शब्द भी सहानुभूति के नहीं बोले हैं। वह चुप बैठे हैं और पंजाब को बर्बाद होते हुए देख रहे हैं।


