एक्टिवा से हाथी को छेड़ा, एक को कुचला, VIDEO:4 मकान और फसलें तबाह, पेंड्रा में हाथी-मानव संघर्ष, विभाग ने दूरी बनाए रखने दी हिदायत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हाथी-मानव संघर्ष की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। मरवाही नगर पंचायत क्षेत्र में एक युवक ने सड़क पार कर रहे हाथी को एक्टिवा से छेड़ने की कोशिश की। वायरल वीडियो में युवक हाथी के पास जाकर उसे हाथ से मारने का प्रयास करता दिखा। पेंड्रा के कोटमीखुर्द गांव के झंडी जंगल में दूसरी घटना हुई। छतनी निकालने गए मोहर सिंह नाम के व्यक्ति पर हाथी ने हमला कर दिया। घायल मोहर सिंह का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वन विभाग के अनुसार एटीआर से आया एक हाथी खोडरी रेंज में पिछले दो दिनों से विचरण कर रहा है। मरवाही वन परिक्षेत्र के मटियाडांड में हाथी ने चार मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही तीन किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया। वन विभाग की टीम हाथी की निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *