क्लास रूम में बैठे थे बच्चे, िशक्षक नदारद,बीडीओ ने लगाई फटकार

भास्कर न्यूज | बड़की सरिया सरिया बीडीओ एलएन तिवारी ने सरिया झंडा चौक स्थित एसआरएसएसआर प्लस टू विद्यालय का औचक निरीक्षण सोमवार को किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं। बीडीओ ने कक्षाओं में उपस्थित छात्र-छात्राओं से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछे और उन्हें पढ़ाई के बेहतर तरीके समझाए। निरीक्षण के दौरान कई कक्षाएं खाली पाई गईं, जबकि शिक्षक स्कूल परिसर में मौजूद थे, लेकिन कक्षाओं में न जाकर कार्यालय कक्ष में बैठे हुए थे और बच्चे क्लास में बैठे हुए थे। इस पर बीडीओ ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक खूबलाल पंडित को विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का िनर्देश िदया। शिक्षकों को ड्रेस कोड में फॉर्मल तरीके से स्कूल आने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही, कार्यशैली में सुधार लाने और विद्यार्थियों के प्रति जिम्मेदारी निभाने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में गंदगी और अव्यवस्था देखने को मिली। विद्यालय में स्वच्छता को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई थी। छात्र-छात्राओं के लिए पीने के स्वच्छ पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। विद्यालय में कुल 25 शिक्षक प्रतिनियुक्त हैं। बीडीओ ने इस लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए फटकार लगाई। स्कूलों की वास्तविक िस्थति जानने के िलए िनरीक्षण बीडीओ ने बताया कि सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालयों की वास्तविक स्थिति जानने और उसमें सुधार लाने के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया। शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे कक्षा को खाली न छोड़ें और बच्चों की पढ़ाई को लेकर गंभीर रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *