बड़की सरिया|नीट परीक्षा 2025 में शानदार सफलता अर्जित करने वाली छात्रा सुजाता रानी का सोमवार को एसआरके डीएवी स्कूल, सरिया में प्राचार्य मनीष कुमार सिन्हा ने सम्मानित िकया। सुजाता का चयन प्रतिष्ठित आईजीआईएमएस, पटना में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। प्राचार्य ने कहा यह विद्यालय, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। बताया कि डीएवी सरिया के छात्र शतरंज, योगा, कराटे और तैराकी जैसी प्रतिस्पर्धाओं में क्लस्टर और जोनल स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर अनिल कुमार, इन्देश कुमार चौबे, बीके ठाकुर, दिव्यांश तिवारी थे।


