पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव कल:17 हजार छात्र करेंगे वोट, कैंपस पुलिस छावनी में तब्दील, ABVP-इनसो गठबंधन, NSUI से टक्कर

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में 3 सितंबर को 17 हजार छात्रों के लिए प्रेजीडेंट चुनाव होगा। सुरक्षा के लिए पीयू को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है और बाहर के लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मुख्य गेट और परिसर में चेकिंग की जा रही है। एसएसपी, आईपीएस, डीएसपी और इंस्पेक्टरों की तैनाती भी की गई है, क्योंकि पीयू को चुनाव के समय संवेदनशील माना जाता है। छात्र संघ चुनाव के लिए गठबंधन पैनल घोषित किया गया है। इस पैनल में अध्यक्ष पद के लिए गौरव सोहल (एबीवीपी), उपाध्यक्ष पद के लिए नवदीप मील (एचएसआरए), महासचिव पद के लिए विशेष ढाका (इनसो), और संयुक्त सचिव पद के लिए सागर खत्री शामिल हैं। एनएसयूआई में भी हलचल
वहीं दूसरी तरफ, एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) में भी अंदरूनी खींचतान सामने आई है। बरिंद्र ढिल्लों ग्रुप के साथ अब सिकंदर बूरा जुड़ गए हैं। पिछले साल उन्होंने एनएसयूआई से अलग होकर आजाद उम्मीदवार उतारा था। लेकिन इस बार वह ढिल्लों ग्रुप के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *