फतेहगढ़ साहिब में नरवाना ब्रांच की बुर्जी में आई दरारें:डीसी ने मौके पर पहुंच करवाई मरम्मत, बोलीं- जलस्तर नियंत्रण में है

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में भाखड़ा मेन लाइन की नरवाना ब्रांच की बुर्जी संख्या 13443 में दो दरारें आई हैं। डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। भारी बारिश के दौरान उन्होंने अपनी निगरानी में दरारों की मरम्मत करवाई। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि दरारें छोटी थीं। लेकिन बरसात के मौसम को देखते हुए एहतियातन मरम्मत जरूरी थी। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। डीसी बोलीं- जलस्तर नियंत्रण में है डॉ. थिंद ने स्पष्ट किया कि फतेहगढ़ साहिब जिले में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। जलस्तर नियंत्रण में है। सभी अधिकारी लगातार फील्ड में जाकर निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इलाके में पानी का स्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। आज हुई भारी बारिश के कारण शहरी या ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं पानी भरने की सूचना मिलने पर संबंधित विभागों को तुरंत पानी की निकासी के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *