जालंधर| गणपति उत्सव कमेटी की ओर से मलकां चौक में श्रीगणेश उत्सव के दौरान सोमवार को संकीर्तन करवाया गया। विद्वानों ने विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर व भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। देवी-देवताओं के स्वरूपों ने भजनों पर नृत्य कर भक्तिमय माहौल बनाया गया। यहां प्रधान राजेश राजा, दीपक महेंद्रू, लक्की पूरी, भूपिंदर शर्मा, सुमित योगी, गौरव पूरी, मोहित महेंद्रू, वरदान महेंद्रू, साहिल अरोड़ा समेत अन्य मौजूद रहे।


