स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही भारतीय वायु सेना अग्नि वीर की भर्ती रैली स्थगित

जालंधर| सरकारी आर्ट्स और स्पोर्ट्स कॉलेज, जालंधर में चल रही भारतीय वायु सेना अग्नि वीर वायु (लड़के और लड़कियों) की भर्ती रैली को खराब मौसम के कारण उम्मीदवारों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) विवेक मोदी ने बताया कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में 2 सितंबर को लड़कियों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती रैली और 5 सितंबर को दोआबा क्षेत्र के जिलों (जालंधर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर) के लड़कों के लिए होने वाली भर्ती रैली को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। इसके बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वायु सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार नियमित रूप से भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.agnipathvayu.cda c.in पर अपडेट प्राप्त करते रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *