निगम ने 298 अखड़ा की सफाई की, 15 टैंकर लगाए

प्रकृति एवं परंपरा के महापर्व करमा के अवसर पर रांची नगर निगम की ओर से निगम क्षेत्र के विभिन्न पूजा स्थलों, 298 अखड़ा परिसरों एवं उनके आस पास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। ताकि शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित व श्रद्धामय वातावरण मिले। निगम की टीम ने अखड़ा में स्वच्छता कार्य किए। कचरे का उठाव हुआ, झाड़ू लगाए, झाड़ियां व घास काटी गई। स्वच्छता एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। गड्ढों में डस्ट भरा गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 15 वाटर टैंकर लगाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *