झुलसने से कर्मी की मौत: ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने उठी मांग

भास्कर न्यूज| महासमुंद बीते दिनों बिलासपुर रेलवे स्टेशन में ठेका कर्मचारी प्रताप बर्मन की ट्रेन के डिब्बे में एसी सुधारते वक्त करंट की चपेट में आने से शरीर झुलस गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर प्रगतिशील छग सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी देने के साथ लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम महासमुंद कलेक्टर को आवेदन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि ठेकेदार और कर्मचारियों के लापरवाही से ये हादसा हुआ। अन्य कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष सुधार करने और बिना सेफ्टी के कर्मचारियों को करंट और अन्य काम नहीं करवाने कहा। मौके पर जिलाध्यक्ष विजय बंजारे, सचिव रेखराज बघेल, बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष चिंता साय, गणेश टंडन ब्लॉक सचिव उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *