भास्कर न्यूज | कवर्धा परिवर्तनी एकादशी बुधवार को शहर के ठाकुरपारा स्थित निवास में धार्मिक कार्यक्रम होगा। जहां 37वां अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ होगा। इस आयोजन की पहल दिलीप सिंह ने की है। यह शृंखला कई वर्षों से निरंतर चल रही है। प्रत्येक एकादशी पर ठाकुरपारा में होने वाला अखंड पाठ अब भक्तों की आस्था और भक्ति का केंद्र बन चुका है। पाठ का शुभारंभ सुबह 4 बजे होगा और देर रात्रि तक चलेगा। पूरे दिन भक्त अपनी बारी के अनुसार श्रीरामचरितमानस का पाठ करेंगे। रामरसिया परिवार के सदस्यों ने बताया कि परिवर्तनी एकादशी का विशेष महत्व है। इस पावन तिथि पर किया गया व्रत, पूजन और श्रीरामचरितमानस पाठ जीवन में पुण्यफल प्रदान करता है।


