कटनी में तीन दिन बंद रहेगी धान खरीदी:खराब मौसम और बारिश के संभावना के मद्देनजर कलेक्टर ने लिया फैसला, 23 जनवरी तक होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी

कटनी के ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत जिले के किसान समर्थन मूल्य पर अब 23 जनवरी तक धान की बिक्री कर सकेंगे। पहले धान खरीदी की अंतिम तिथि 20 जनवरी थी, जिसे बढ़ाकर अब 23 जनवरी कर दिया गया है। जिले में बारिश की संभावना और खराब मौसम के मद्देनजर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर तीन दिनों तक समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य स्थगित कर दिया गया है। कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला आपूर्ति अधिकारी ने उपार्जन केंद्रों पर उपलब्ध धान के सुरक्षित भंडारण के लिए सोमवार 30 दिसंबर, मंगलवार 31 दिसंबर और 1 जनवरी को जिले में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन कार्य स्थगित करने संबंधी आदेश जारी किया है। 2 जनवरी 2025 से दोबारा समर्थन मूल्य पर जिले के खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की गई जाएगी। समर्थन मूल्य पर अब तक 28 हजार 814 किसानों से अब तक 2 लाख 51 हजार 699 मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *